गुरुग्राम में गर्मी की छुट्टियों और शादी के सीजन के चलते अपने घर जाने के लिए लोगों ने पहले से टिकट करवाना शुरू कर दिया है। लेकिन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। स्थिति यह है कि एक महीने पहले से ही ट्रेनों में 100 से अधिक की वेटिंग चल रही है, जिससे यात्रियों को दिक्कतें आ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा और कोलकाता रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को हो रही है। इन राज्यों में जाने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई है।