द्वारका एक्सप्रेसवे से सटी 20 से अधिक सोसाइटियों के करीब 10 हजार परिवार आज भी पीएनजी कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं और एलपीजी सिलेंडर पर निर्भर हैं। वहीं 7 जून से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद निवासियों की चिंता और बढ़ गई है। जिले में सिलेंडर की कीमत करीब 921.50 रुपये से बढ़कर 950.50 रुपये होने की संभावना है।