फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में जिला नगर योजनाकार विभाग ने चार अवैध कालोनियों के निर्माण पर चलाया बुल्डोजर

गुरुग्राम जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से फर्रुखनगर क्षेत्र में करीब 17 एकड़ के भू-भाग पर कट रही अलग-अलग चार अवैध कालोनियों में बुल्डोजर चलाया। इस दौरान दस्ते ने करी 31 डीपीसी, आठ बाउंड्री वाल और सड़कों के जाल को हटाया। भू-माफियाओं की ओर से किसानों के साथ मिलकर अवैध कॉलोनी काटी गई। डीटीपी इनफोर्समेंट अमित मधोलिया ने कालोनी काट रहे लोगों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा से कॉलोनी काटी गई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से कंट्रोल एरिया एक्ट का उल्लंघन करने का नोटिस पहले ही दिया गया था। सुबह जब दस्ता मौके पर पहुंचा तो लोगों ने विरोध किया मगर फर्रुखनगर थाने की पुलिस साथ चल रही थी। जिसके चलते विरोध करने वालों के स्वर दब गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें