फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग पर सरकारी बैंकों में हड़ताल, ग्राहक परेशान

राहुल तिवारी Updated Tue, 27 Jan 2026 07:30 PM IST

गुरुग्राम में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर पांच दिन की कार्य सप्ताह की मांग को लेकर जिले में मंगलवार को सरकारी बैंकों की हड़ताल देखने को मिली। लगातार तीन दिन के अवकाश के बाद चौथे दिन यानि मंगलवार को भी बैंक बंद रहने से जिले में बैंकिंग सेवाएं ठप रहीं। इसका सीधा असर नकदी लेन-देन, छोटे व्यापारियों, कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ा। हड़ताल के चलते जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक, इंडियन बैंक समेत अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। बैंक बंद रहने के कारण खाताधारकों को जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट और अन्य आवश्यक बैंकिंग कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार चार दिन तक बैंकिंग सेवाएं बंद रहने से बाजार में नकदी प्रवाह प्रभावित हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें