गुरुग्राम में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को बादशाहपुर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर में दिनभर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पटौदी, फर्रुखनगर और गुरुग्राम में भी महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयोजनों में लोगों ने भाग लेकर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया और उनके विचारों को याद किया।