गुरुग्राम में सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में हॉकी के खिलाड़ियों के लिए नए हॉस्टल के निर्माण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। लंबे समय से बंद पड़े और जर्जर हो चुके हॉस्टल को अब तोड़कर आधुनिक सुविधाओं से लैस नया हॉस्टल बनाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम ने लगातार तीन दिनों तक हॉस्टल का विस्तृत निरीक्षण किया है। निरीक्षण के आधार पर अब नए हॉस्टल का डिजाइन और संशोधित एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। डिजाइन को मंजूरी मिलने के बाद पुराने भवन को ध्वस्त कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।