फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: नगर निगम के कर्मचारियों को अब हर समय ऑन रखना होगा मोबाइल, 32.72 लाख से खरीदे जाएंगे फोन

गुरुग्राम नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारी अब मोबाइल फोन बंद कर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकेंगे। शहरवासियों की ओर से नगर निगम के एप पर दर्ज कराई जाने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए निगम कर्मचारियों को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 32 लाख 72 हजार रुपये की लागत से मोबाइल फोन खरीदे जाएंगे। मोबाइल मिलने के बाद संबंधित कर्मचारियों को फील्ड में रहकर शिकायतों पर नजर रखनी होगी और उनके समाधान की कार्रवाई भी तत्काल करनी होगी। नगर निगम में अक्सर शिकायतों के समाधान में देरी और अधिकारियों-कर्मचारियों तक सूचना नहीं पहुंचने की समस्या सामने आती है। कई बार एप पर शिकायत दर्ज होने के बावजूद उसका समाधान समय पर नहीं हो पाता। ऐसे में निगम की योजना कर्मचारियों को तकनीक से जोड़कर जवाबदेही बढ़ाने की है। मोबाइल फोन के माध्यम से कर्मचारी एप पर आने वाली शिकायतों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्हें शिकायत से संबंधित स्थान पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने और कार्रवाई की जानकारी अपडेट करने में भी आसानी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें