फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने की डिजिटल सहेली की स्थापना, 24 घंटे महिला पुलिसकर्मियों की टीम रहेगी तैनात

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जल्द से जल्द उनकी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया से हटाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को विशेष सेल डिजिटल सहेली की स्थापना की है। इस सेल में 24 घंटे आठ महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। पीड़ित महिला घर बैठे ही व्हाट्सएप के जरिए अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। इस सेल की स्थापना पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने रीत फाउंडेशन के सहयोग से महिला थाना सेक्टर-51 में स्थापना की है। यह सेल एंटी-डीपफेक और सेक्सटॉर्शन रैपिड रिस्पांस यूनिट के रूप में कार्य करेगी। इससे डीपफेक दुरुपयोग, सेक्सटॉर्शन और डिजिटल माध्यमों से होने वाली विभिन्न प्रकार की यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं को तुरंत सहायता दे सकेंगी। यदि किसी महिला की फोटो-वीडियो को आपत्तिजनक रूप में एडिट और मॉर्फ करके सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाता है तो पीड़िता मोबाइल नंबर 9999981002 पर संपर्क कर या साइबर क्राइम शिकायत के माध्यम से इस सेल तक अपनी शिकायत पहुंचा सकेंगी। इसके साथ ही गुरुग्राम पुलिस के चेट बोट नंबर 95999 64777 के माध्यम से भी मदद ले सकते है। डिजिटल सहेली प्लेटफॉर्म सुरक्षित, गोपनीय और जवाबदेह डिजिटल रिपोर्टिंग सुविधा उपलब्ध कराता है। जहां पीड़ित महिला को कानूनी सहायता के साथ-साथ काउंसलिंग, मानसिक देखभाल और भावनात्मक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे आत्मविश्वास व सम्मान के साथ पुनः सामान्य जीवन जी सकें। पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि आप अकेली नहीं हैं मदद, सुरक्षा और न्याय यहीं से शुरू होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें