फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में गड्ढा बना मुसीबत: पाइपलाइन लीकेज के चलते एक महीने पहले खोदा, आरडब्यूए ने प्रशासन को लिखा पत्र

गुरुग्राम सेक्टर 51 स्थित समसपुर में पिछले एक महीने से मुख्य सड़क पेयजल की मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत कार्य के लिए खोदा गया गड्ढा लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। रात के वक्त लोग यहां गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। पाइप लाइन में लीकेज के कारण आए दिन इलाके में जल संकट की स्थिति का सामना करना पउ़ रहा है। सेक्टर 51 स्थित मेफील्ड गार्डन के एम ब्लॉक के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित गोस्वामी ने बताया कि इस मुख्य पाइप लाइन में लीकेज के कारण आए दिन इलाके में पानी का संकट हो जाता है। दूसरी ओर एक महीने पहले खोदे गए गड्ढे के आस-पास कोई ऐसा संकेत चिन्ह नहीं लगाया गया ताकि वाहन चालक गड्ढे को लेकर सावधान रहें। बाइक सवार इस गड्ढे वजह से दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने इस जगह की वीडियो और फोटो साझा करते हुए प्रशासन को लिखाद है। इलाके के निवासियों ने मांग की है कि इस पाइप लाइन को दुरुस्त कर शीघ्र ढंका जाए और गड्ढे को बंद किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें