बादशाहपुर के तिगरा गांव में कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। निरवाना रोड से तिगरा गांव की ओर जाने वाले रोड पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे वातावरण में बदबू और प्रदूषण फैल रहा है। यहां एक ट्राली खड़ी हुई है, जो पूरी तरह से कूड़े से भरी हुई है। इस ट्राली के बाहर तक पड़ा हुआ है, जिससे लावारिश पशु भोजन कर रहे हैं। लंबे समय से पड़ा यह कूड़ा अब सड़ने लगा है, स्थानीय लोगों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि आसपास के रेहड़ी, ठेले वाले और दुकानदार यहां खड़ी ट्राली में कूड़ा डालते हैं। कई दिनों से नगर निगम ने इस ट्राली से कूड़े को नहीं लेजाया गया है। जिस करण अब कूड़ा सड़क पर फैल रहा है।