फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम रैन बसेरों की बदहाली: कड़ाके की ठंड में न गद्दे न रजाई, कंक्रीट फर्श पर रात गुजारने को मजबूर लोग

राहुल तिवारी Updated Sat, 31 Jan 2026 07:40 PM IST

एक ओर दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से बनाए गए रैन बसेरे बदहाल हालत में नजर आ रहे हैं। बीती रात तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन शहर के रैन बसेरे बेसहारा लोगों को राहत देने के बजाय अपनी बदहाली ही बयां करते दिखे। गुरुग्राम बस स्टैंड पर पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग रैन बसेरे तो बनाए गए हैं, लेकिन यहां न तो फर्श पर बिछाने के लिए गद्दे उपलब्ध हैं और न ही ओढ़ने के लिए रजाई। ऐसे में कंक्रीट की ठंडी जमीन पर रात गुजारना लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। यात्रियों का कहना है कि इन हालात में यहां रुक पाना लगभग नामुमकिन है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें