फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीआर को एलिवेटेड करने से पहले एक-एक लेन बढ़ाई जा रही, वाहन चालकों मिलेगी राहत

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) के हिस्से को एलिवेटेड बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा, जो परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगा। हालांकि इस कार्य में अभी समय लगेगा। ऐसे में एसपीआर पर एक-एक लेन दोनों ओर बनाया जा रहा है। इससे यह सड़क आठ लेन की हो जाएगी। जीएमडीए पहले से खेड़कीदौला (एनएच-48) से वाटिका चौक तक एसपीआर को एलिवेटेड बनाने की योजना पर काम कर रहा है। अब गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक करीब 6.3 किलोमीटर लंबे हिस्से को भी एलिवेटेड करने की तैयारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें