फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलटी मर्सिडीज कार

शहर के ओल्ड रेलवे रोड स्थित प्रेम मंदिर के पास शनिवार की सुबह करीब छह बजे मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। कार के चालक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के लिए कट मारा था। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार पलटने पर चालक को चोट नहीं आई और न ही कोई व्यक्ति कार कर चपेट में आया। जानकारी के अनुसार दिल्ली के द्वारका निवासी राजेश गोदारा अपनी मर्सिडीज कार से गुड़गांव गांव में अपनी मौसी के घर आया हुआ था। शनिवार सुबह वह मार में सवार होकर वह अपने घर भरथल गांव (दिल्ली) जा रहा था। कार प्रेम मंदिर के पास पहुंची तो अचानक एक व्यक्ति सड़क पार करते हुए कार के आगे आ गया। सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में राजेश गोदारा ने कार को एकदम से मोड़ दिया। इससे कार अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने तुरंत कार चालक राजेश गोदारा को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। सड़क पर कार पलटने से ओल्ड रेलवे रोड पर कुछ समय यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा किया, जिससे यातायात सुचारू हो सका। सिटी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर मदन ने बताया कि सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाते हुए कार अनियंत्रित होकर पलटी थी। मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें