गुरुग्राम सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में बुधवार की सुबह दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिली। ठंड बढ़ने के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है जिससे दवा लेने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इस अस्पताल में कुल चार दवा काउंटर हैं जिसमें से आज सिर्फ तीन काउंटर ही खुले थे। चौथा दवा काउंटर बंद था। दवा काउंटर पर भीड़ की वजह से मरीजों को लाइन में खड़े रहने में परेशनी हो रही है। कई मरीजों को अधिक तबीयत खराब के कारण वह लाइन में ठीक से खड़े भी नहीं हो रहे है।मरीजों का कहना है कि दवा लेने में करीब आधे घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। साथ ही कई मरीज को दवा काउंटर पर जाकर पता चलता है कि उनके पर्चे की दवा यहां नहीं मिलेगी। इससे मरीजों का समय बर्बाद होता है।