फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर की सर्विस रोड पर लगी लाइटें बंद

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे से आईएमटी मानेसर को जोड़ने वाले मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर की सर्विस रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही सड़क के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है। इससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच सफर करने वाले चालकों को हादसे का खतरा बना रहता है। मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर न्यू गुरुग्राम के कई सेक्टरों को द्वारका एक्सप्रेसवे और आईएमटी मानेसर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सर्विस रोड पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से रात के समय वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें