फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: ओल्ड दिल्ली रोड पर पुलिया निर्माण पूरा होने में दो दिन और लगेंगे

ओल्ड दिल्ली रोड पर पालम विहार चौक के पास नई पुलिया का निर्माण पूरा होने में अभी दो दिन और लगेंगे। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने मंगलवार तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन निर्माण कार्य में देरी हो गई है। हालांकि, वाहन चालकों को राहत देने के लिए सड़क के एक ओर से यातायात शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जीएमडीए की ओर से ओल्ड दिल्ली रोड पर मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन (लेग-1) पर पुलिया बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। निर्माण के चलते सुशील ऐमा मार्ग के मोड़ पर पालम विहार चौक के पास सड़क पूरी तरह बंद है। इससे इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है। निर्माण कार्य के दौरान बीती रात पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे डूंडाहेड़ा क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित हुई और पुलिया निर्माण का काम भी प्रभावित हुआ। जीएमडीए की टीम ने पानी की लाइन की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कर दी है। इसके बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें