गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित नरसिंहपुर इलाके की सर्विस लेन में बीते एक सप्ताह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। गंदा पानी सड़क पर फैलने से दुर्गंध और फिसलन बढ़ गई है, जिससे गांववासियों को रोजाना आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।