फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: नगर निगम ने 8 आरएमसी प्लांट किए ध्वस्त, प्रदूषण नियंत्रण के लिए अभियान जारी

नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) की टीमों ने मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण अभियान के तहत पांच क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आठ रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांटों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई भोंडसी, दौलताबाद, बहरामपुर, धूमसपुर और मैदावास में की गई। सहायक अभियंता आशीष हुड्डा के नेतृत्व में टीम ने रिठोज रोड, जेल रोड और बहरामपुर में तीन आरएमसी प्लांटों को ध्वस्त किया। वहीं, सहायक अभियंता हरिप्रकाश की टीम ने दौलताबाद में तीन प्लांटों पर कार्रवाई की। संयुक्त आयुक्त सपना यादव के नेतृत्व में जेई कपिल की टीम ने धूमसपुर और मैदावास में दो आरएमसी प्लांटों को जमींदोज किया। नगर निगम की ओर से निर्माण गतिविधियों से होने वाले धूल और वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें