जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा ने कांकरोला गांव में दर्जनों अवैध गोदामों पर ध्वस्त कर दिया। शुक्रवार को भारी पुलिस बल के साथ टीम गांव पहुंची और अवैध गोदामों को तोड़ दिया। इससे पहले टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया और एक कर्मचारी घायल हो गया था। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने शिकायत पर मानेसर मेयर पति समेत अन्य 60 पर केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया था।