ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सीएम कप 9 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन खुद हरियाणा के कम नायब सिंह सैनी करेंगे। उद्घाटन होने से पहले ही ताऊ देवीलाल स्टेडियम के एथलेटिक ट्रैक पर पानी की खाली बोतले गिरी हुई हैं। पानी पीने के बाद बोतलों को डस्टबिन में डालने के लिए कोई भी सुविधा नहीं दी गई है, जिस कारण खिलाड़ियों ने पानी पीकर बोतलों को ट्रैक पर ही फेंक दिया है।