फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : साइबर सिटी की टूटी सड़कों से उड़ रही धूल... बढ़ रहा प्रदूषण

Mon, 28 Oct 2024 04:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

साइबर सिटी की टूटी सड़कों से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं धूल उड़ने से वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर हो गई है। शहर को जोड़ने वाली पटौदी, बसई और सेक्टर 37 समेत न्यू गुरुग्राम की कई सड़कें टूटी हुई हैं। दो दिन से शहर में एक्यूआई का स्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को एक्यूआई 239 तक पहुंच गया था। लोगों का कहना है कि सड़कों पर पानी का छिड़काव भी नहीं हो रहा है। कई सड़कें विकास कार्याें के लिए खोदी गई थीं लेकिन बनवाई नहीं गई। लोगों ने नगर निगम से टूटी सड़कों को ठीक कराने को कहा ताकि धूल से राहत मिल सके। वहीं पटौदी और बसई रोड पर त्योहारी सीजन में दुकानदारों को परेशानी हो रही है। लोग टूटी सड़कों पर टेंट लगाकर दीपावली के सामान बेच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें