जिले के स्पोर्ट्स क्लब संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऑनलाइन और ऑफलाइन आधिकारिक प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और प्रतिष्ठित ताइक्वांडो अकादमियों के करीब 350 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर 150 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता में जिले के स्कूलों और अकादमियों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।