फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 12 नवंबर से खुलेगी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड... लेकिन उससे पहले ही वाहन भर रहे फर्राटा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड 12 नवंबर से वाहन चालकों के लिए खोली जानी है। 12 नवंबर को दिल्ली के मदनपुर खादर से लेकर करीब 50 किलोमीटर पलवल तक यह एक्सप्रेस वे शुरू होगा। पलवल में इसे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। केएमपी से होते हुए गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से यह लिंक होगी। एक्सप्रेसवे लिंक रोड खोले जाने से पहले ही वाहन चालक बीच-बीच में बने कट से एक्सप्रेसवे पर आ रहे हैं। हालांकि फरीदाबाद में कट न होने के कारण उन्हें शाहपुर तक जाना पड़ रहा है। इस एक्सप्रेसवे के लिंक रोड से जुड़ने पर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली से आने जाने वाले हजारों वाहन चालकों को बहुत सुविधा होगी। साथ ही कालिंदी कुंज पर लगने वाले जाम से भी वाहन चालकों को कुछ राहत मिलेगी। दिसंबर में नोएडा के डीएनडी से जुड़ जाएगा। इसके बाद गाजियाबाद नोएडा और दिल्ली से आने वाले वाहन चालकों को जाम से बहुत राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें