फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: कांग्रेस ने महंगाई और नीट पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, महंगाई का पुतला फूंका

अनुज कुमार Updated Wed, 20 May 2026 07:10 PM IST

कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिद्धेश्वर चौक पर महंगाई का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि मई महीने में दो बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर सरकार ने आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई की वजह से आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। युवा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है। उनका कहना है कि चुनाव के बाद केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग को बुरी तरह से प्रभावित किया है। एक तरफ महंगाई आसमान छू रही है, दूसरी तरफ युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। इस मौक पर महिला प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी, सीमा पाहुजा, सुशील सहरावत, धर्मेंद्र मिश्रा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें