साइबर सिटी का दिल कहे जाने वाले मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन और उसके आसपास के इलाके इन दिनों बदहाली के आंसू रो रहे हैं। अमर उजाला के सवांददाता जब पड़ताल करने पहुंचे तो पाया कि मेट्रो स्टेशन से करीब 500-600 मीटर पहले से ही अव्यवस्थाओं की दिखनी शुरू हो गई जिससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्री जूझ रहे है।