भारत एकता संघ के अध्यक्ष विजय यादव ने हरियाणा सर्विस पब्लिक कमिश्नर की भर्ती पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगासा कि हरियाणा की नौकरीयों मे 70% से ज्यादा भर्ती अन्य प्रदेशों के नौजवान काम कर रहे हैं जिससे हरियाणा के नौजवानों का हक मारा जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से ओबीसी और एससी के संविधान प्रदत्त आरक्षण को भी खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा का स्थानीय नेतृत्व एचपीएससी की मनमानी व बेरोजगार नौजवानों की इस पीड़ा को एचपीएससी व विधानसभा में उठाने मे नाकाम हैं। जो बेरोजगार नौजवानों व दक्षिण हरियाणा के साथ हो रहे भेदभाव की आवाज उठाने की बजाए विधायक व सांसद एक दूसरे पर बयानबाजी करके जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रहे है। वही संगठन के सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि एचपीएससी हमारे ओबीसी के आरक्षण को खत्म कर रहा है।