फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firing on Singer Fazilpuria: फाजिलपुरिया पर फायरिंग, CCTV Video आया सामने

मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले की पुलिस जांच कर रही है। घटना से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें राहुल फाजिलपुरिया सफेद रंग की थार गाड़ी से जा रहे हैं। इसी गाड़ी का पीछा किया गया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि फायरिंग वाली जगह से गोली लगने का निशान मिला है। मामले में एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर बीती देर शाम को कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। इस हमले में राहुल बाल बाल बच गए थे। हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें