फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में लापरवाही, पांच घंटे बाद महिला को किया भर्ती

अनुज कुमार Updated Wed, 16 Jul 2025 02:38 PM IST

एमएमजी अस्पताल में चिकित्सकों और स्टॉप की लापरवाही से समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। उल्टी दस्त से परेशान 55 वर्षीय महिला को पांच घंटे बाद भर्ती किया गया। विजय नगर बाईपास निवासी दीपा ने बताया कि उनकी मां गिरिजा देवी को 3 दिन से उल्टी दस्त के दिक्कत हो रही है। लगातार एमएमजी अस्पताल में इलाज के लिए आ रही हैं, लेकिन डॉक्टर भर्ती नहीं कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे अस्पताल आ गई थी। इमरजेंसी से डॉक्टर ने ओपीडी में भेज दिया। 34 नंबर से डॉक्टर आलोक रंजन ने पर्ची पर भर्ती करने के लिए लिखकर इमरजेंसी में भेज दिया, इसके बावजूद महिला को भर्ती नहीं किया गया। दीपा का आरोप है कि जब भी वह डॉक्टर के पास जाती थी उन्हें बाहर बैठने के लिए कहकर भेज दिया जाता था। अमर उजाला के हस्तक्षेप के बाद 12 बजे भर्ती किया गया। इस मामले में सीएमएस डॉ राकेश कुमार का कहना है कि हो सकता है इमरजेंसी में अन्य मरीजों की भीड़ रही हो, इसके बावजूद जांच कराई जाएगी की मरीज को भर्ती करने में इतना समय क्यों लगाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें