फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तीन की मौत के आरोपी तांत्रिक को लोनी लेकर पहुंची दिल्ली पहुंचा, घर से मिले सबूत; जानें क्या कहा

दिल्ली के पीरागढ़ी में कार के अंदर तीन लोगों के शव मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस ने लोनी के अशोक विहार कॉलोनी निवासी तांत्रिक कमरूद्दीन को शनिवार को उसके घर लेकर पहुंची। पुलिस टीम ने तांत्रिक के घर और उसमें बनी मजार की सघन तलाशी लेकर अहम सबूत एकत्रित किए। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में जांच की गई। बीते आठ फरवरी को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक कार में तीन शव मिले थे। शवों की पहचान रणधीर सिंह, शिव नरेश सिंह और लक्ष्मी देवी के रूप में हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि लोनी के अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाला कमरूद्दीन, जो मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है, पिछले सात सालों से यहां रह रहा था। उसने अपने घर के अंदर एक मजार भी बना रखी थी। पूछताछ में आरोपी कमरूद्दीन ने स्वीकार किया कि उसने धनवर्षा कराने के नाम पर तीनों को जहरीले लड्डू खिलाकर उनकी हत्या कर दी और उनसे दो लाख रुपये भी हड़प लिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें