फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गाजियाबाद में देर रात स्टंटबाजी, गाड़ी में हूटर बजाया... चलती कार से निकलकर किया स्टंट

थानाक्षेत्र के मोहन नगर में बृहस्पतिवार की देर रात करीब पांच-साथ गाडियां हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ी। बेखौफ कार सवारों ने चलती कार से निकलकर स्टंट भी किए। शुक्रवार को इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। हैरानी की बात है कि जहां एक तरफ पुलिस कमिश्नर रात्रि गश्त और चेकिंग बढ़ाने के कसीदे पड़ रहे हैं वहीं क्षेत्रों की सड़क पर हुड़दंग काटने वाले इन युवकों को रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी भी नहीं मिला। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ियों का नम्बर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही युवकों को तलाश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें