नगर पालिका परिषद द्वारा असालतनगर गांव वार्ड नंबर एक में दो माह पहले सडक़ बनवाई गई थी, निर्माण के दो माह के बाद भी सडक़ धस गई और पुलिया भी टूट गई। महिलाओं ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हंगामा किया। एसडीएम से इसकी शिकायत की है। नगर पालिका परिषद द्वारा दो माह पहले असालतनगर गांव में वार्ड नंबर एक में इंटरलॉकिंग सडक, नाली व पुलिया का निर्माण कराया था। वार्ड नंबर एक निवासी उत्तम त्यागी ने बताया कि सडक़ निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का आरोप लगाते हंगामा भी किया था। आरोप है कि अधिकारियों ने शिकायत को नजर अंदाज कर दिया। सडक़ निर्माण के दो माह बाद ही वह कई जगह से धस गई व पुलिया टूटने पर महिलाओं ने हंगामा किया। चेतावनी दी है कि यदि सडक़ जल्द ठीक नहीं कराई तो नगर पालिका परिसर व तहसील पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ.शैलेंद्र कुमार ङ्क्षसह का कहना है कि मामले की जांच कराकर कराई जायेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।