गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन के मेरठ बाइपास रोड के फ्लाइओवर के नीचे सड़क पर गड्ढे हो रखे हैं। अभी हाल ही में कांवड़ यात्रा को सुगम और सफल बनाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने कहा था कि पूर्ण तैयारी कर ली है। 10 जुलाई से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे वनवे कर दिया जाएगा। कांवड़ मार्ग पर खुली खाद्य और पेय पदार्थ वाली दुकानों, ठेला संचालकों को नेम प्लेट और रेट लिस्ट चस्पा करनी होगी। लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से गड्ढे नहीं भरे गए हैं।