गाजियाबाद के वेवसिटी थाना क्षेत्र में सिविल इंजीनियर से लाखों की रकम ऐंठकर उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने वाले मौलवी अब्दुल रहमान निवासी नीमखेड़ा, बुलंदशहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिविल इंजीनियर का पत्नी से तलाक कराकर उसकी दूसरी शादी कराने की बात कहकर उसके मकान को बिकवाने का भी दबाव बना रहा था। पुलिस को धर्म परिवर्तन कराने और अपने धर्म को श्रेष्ठ बताने जैसे कई ऑडियो भी मिले हैं।