गाजियाबाद के आर्य नगर निवासी मनोज खुराना प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनके पड़ोस में लोकेश त्यागी के यहां निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार मालीवाड़ा निवासी पप्पू ने अनिल नाम के मजदूर को रविवार को शटरिंग का काम करने बुलाया। मजदूरी करने आए अनिल ने ठेकेदार से 200 रुपये लिए और वापस चला गया। कुछ देर बाद आकर और रुपये मांगने लगा। ठेकेदार ने बिना काम किए रुपये देने से मना किया। बताया गया कि अनिल धमकी देकर मकान से बाहर निकल आया। अनिल ने निर्माणाधीन भवन के बाहर खड़ी मकान मालिक मनोज खुराना की बाइक के पेट्रोल का पाइप निकालकर उसमें आग लगा दी।