भारतीय किसान संगठन के बैनर तले सन सिटी बिल्डर से प्रभावित किसानों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर छ बिन्दुओं का एक मांग पत्र जिलाधिकारी को सोंपा। किसानों का आरोप है कि सन सिटी ग्रुप बिल्डर किसानों की मांगो को नजरअंदाज कर जमीन पर जबरन निर्माण कार्य कर रहा है।किसानों की मुख्य मांगे किसानों की भूमि की एवज 8 प्रतिशत प्लाट दिया जाये,क्षेत्र के भूमिहीन प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सौ वर्ग गज का प्लाट दिया जाये,अधिग्रहित जमीन से जुड़े गावों का शहर की तर्ज पर विकास किया जाए,जिस किसान ने जमीन बिल्डर को नहीं दी है उनकी जमीन को योजना से मुक्त कर किसान को अपनी जमीन बिक्री का अधिकार प्राप्त हो या किसान को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाए,सन सिटी बिल्डर ने शहर बसाने के लिए 19 वर्ष पूर्व किसानों की जमीन खरीदी मगर क्षेत्र में विकास कराने में असमर्थ रहा है किसान 10 वर्षों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं किसान हित में ठोस कदम उठाया जाये।ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से लोकेश नागर,नितिन प्रधान,राजेश यादव,कृष्ण कुमार,इंद्र नागर,राहुल शर्मा,महेंद्र प्रधान,आशी गुर्जर,प्रकाश प्रधान,धर्मवीर प्रधान,महबूब चौधरी, मौ० जुनैद व कारी अहमद मदनी आदि मौजूद रहे। वहीं,वेव सिटी में अपनी मांगों को लेकर डेढ माह से किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसान धरने पर बैठे हैं।किसानों ने 10 मई को पंचायत करने का एलान किया हुआ है।जिसके लिये किसान अलग-अलग राजनीतिक एवं अराजनीतिक संगठनों से संपर्क करके 10 मई को होने वाली पंचायत के लिये सभी दलों से समर्थन मांगा और सभी दलों को पंचायत में आकर किसानों को अपना समर्थन देने के लिए आमंत्रण दिया है।सभी दलों ने विश्वास दिलाया है कि वे सभी किसानों के साथ हैं और किसानों के हक के लिये पंचायत में आकर किसानों का साथ देंगे।इस दौरान सतीश त्यागी, श्यामवीर सिंह, गजेंद्र फ़ौजी, अनुज चौ, गुड्डू, मोहित त्यागी, बिजेंद्र, प्रमोद डबास व देवेंद्र आदि मौजूद रहे।