लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ में सांसद अतुल गर्ग ने किया। हिंदी भवन के परिसर में उत्तर प्रदेश के विकास पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसमें भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा, मिशन शक्ति, श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी शताब्दी वर्ष, ओडीओपी के अन्तर्गत जनपद के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं उत्पादों का विक्रय, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, इनवेस्ट उत्तर प्रदेश द्वारा वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनामी, प्रगतिमान उत्तर प्रदेश, आपातकाल, जनपद की कला संस्कृति एवं इतिहास, काकोरी ट्रेन एक्शन, जनपद के पर्यटन एवं पौराणिक स्थलों की प्रदर्शनी और सभी विभाग की योजनाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगाई गई। हिंदी भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्क्रीन के जरिए ऑनलाइन संबोधन हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें सरस्वती वंदना, कथक, भरतनाट्यम, गायन, सितार वादन, शास्त्रीय नृत्य सहित अन्य प्रस्तुतियां दी गई।