फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लाखों खर्च करने के बाद भी नहीं सुधर रही मंडी में सफाई व्यवस्था

विजय पुंडीर Updated Sat, 18 Jan 2025 01:49 PM IST

साहिबाबाद की नवीन फल सब्जी मंडी में साफ-सफाई पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी व्यापारियों व विक्रेताओं को साफ-सफाई से निजात नहीं मिल रही है। मंडी में डंपिंग ग्राउंड के बाहर ही सब्जियों का कूड़ा डाला जा रहा है। विक्रेता मजबूरन में गंदगी का पास ही सब्जियां बेच रहे हैं। लोगों कहना है कि इतना बड़ा डंपिंग ग्राउंड होने के बाद भी सड़क पर कूड़ा पड़ा रहता है और मंडी में जगह-जगह कूडे का ढेर लगा रहता है। शिकायत करने पर समय पर साफ-सफाई नहीं की जाती है। मंडी में लगभग 300 दुकानें हैं। जहां पर ट्रक सहित अन्य छोटे वाहनों से हजारों कुंतल फल, सब्जी आती हैं। इन्हें खरीदने के लिए रोजाना तड़के सुबह से हजारों लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। सब्जी और फल विक्रेता खराब सब्जी, फल सहित ट्रकों से निकलने वाले पुआल को कूड़ा डालने की जगह पर नहीं डालने के बजाय परिसर में इधर-उधर फेंक दिया जा रहा है, जिससे पूरे मंडी परिसर में गंदगी फैली रहती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें