फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मरियम नगर में चलाया स्वच्छता अभियान, 25 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया

एनवायरमेंट क्लब और क्राईस्ट विश्वविद्यालय एनसीआर के अंग्रेजी विभाग के पर्यावरण प्रकोष्ठ की ओर से मरियम नगर में संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं ने क्षेत्र में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान टीम ने प्लास्टिक की बोतलें, ढक्कन, पन्नियां, कांच की बोतलें और चिप्स के पैकेट सहित अन्य कचरा साफ किया। अभियान में 25 किलो से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया, जिसे रिसाइक्लिंग के लिए विश्वविद्यालय भेजा गया। इस दौरान युवाओं ने लोगों से कूड़ा कूड़ेदान में डालने और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने की अपील की। अंत में सभी ने प्लास्टिक के बहिष्कार और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। क्लब के संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि स्वच्छता किसी एक समुदाय की नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। उत्कर्ष शर्मा, प्रीत, देवराज चौधरी, अनुष्का, पूजा, स्वीकृति, शिवरंजनी, अर्पिता, रोहन राज, अल्फिया मैथियू समेत अन्य छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें