फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में कार सवार कारोबारी का रास्ता रोककर दोस्त ने मारी गोली

मोदीनगर की नंदनगरी कॉलोनी में बुधवार रात कार सवार कारोबारी राहुल मावी का रास्ता रोककर दोस्त ने गोली मार दी। गोली राहुल का चेहरा चीरते हुए पार हो गई। गंभीर रूप से घायल राहुल को नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। नंदनगरी कॉलोनी में रहने वाले राहुल मावी जेसीबी और हाईड्रा आदि का कारोबार करते हैं। परिजनों ने बताया कि राहुल का एक दोस्त किसी बात को लेकर राहुल से रंजिश रखता है। आरोपी आए दिन राहुल का पीछा करता है। बुधवार रात करीब आठ बजे राहुल मावी कार से घर लौट रहा था। घर से मात्र बीस मीटर की दूरी पर आरोपी ने जबरन राहुल को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए गोली मार दी। एसीपी का कहना है कि घायल राहुल को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें