वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर शनिवार दोपहर में गोविन्दपुरम से ओरा कार में एक महिला को लेकर फरीदाबाद जाते हुए बम्हेटा के सामने अचानक इंजन में से धुंआ निकलने लगा। चालक ने गाड़ी रोकी और महिला को भी बाहर निकाला, तभी उसके इंजन में तेज आग की लपटें निकलने लगी।
कैब चालक राहुल सिंह निवासी ग्राम गोरा भूपका थाना गोहद जालौन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक कार पूरी तरह से जल गई। कोई जनहानि होने की सूचना नहीं है। एनएच नौ पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। मगर पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।
एसीपी इन्चार्ज लिपी नगायच ने बताया कि शनिवार दोपहर साढ़े 4 बजे गोविन्दपुरम से कैब में एक महिला सवारी को लेकर चालक राहुल सिंह एनएच नौ से होकर फरीदाबाद जा रहे थे, लाल कुंआ के पास कार में तकनीकी फाल्ट होने से इंजन में आग लग गई। जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से बुझा दिया गया, कोई जनहानि नहीं हुई है।