गाजियाबाद में नगर निगम का एक नाला बच्चों के लिए काल बन रहा है। यहां एक नाले में गिरने से सात साल का बच्चा लापता हो गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुचकर बच्चे की तलाश में जुट गई है। इसी क्षेत्र में नाले में डूबने से पहले भी बच्चों की मौत हो चुकी है। प्रशासन और इलाके के लोगों की कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को मृत अवस्था में निकाला गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड 93 के पीछे रेलवे लाइन के पास का मामला बताया जा रहा है।