फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surajkund Mela Video: बघीरा की शान और शेर खान की दहाड़ का एहसास, सूरजकुंड मेले में 'द जंगल बुक' का रोमांच

39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में इस बार दर्शकों को 'द जंगल बुक' के रोमांचक संसार का अनुभव करने का अवसर मिल रहा है। मध्यप्रदेश के इंदौर से आए नेशनल अवार्ड विजेता शरीफ खान ने अपनी स्टॉल नंबर 1143, शरीफ आर्ट्स पर लेदर और कचरे से बने पशु खिलौनों और सजावटी सामानों से एक अनूठा जंगल का माहौल तैयार किया है। यहां दर्शक बघीरा की शान और शेर खान की दहाड़ का एहसास कर सकते हैं। सूरजकुंड मेले की 'लोकल फॉर ग्लोबल-आत्मनिर्भर भारत' की थीम के साथ आयोजित इस प्रदर्शनी में शरीफ खान की रचनात्मकता देखते ही बन रही है। उनके द्वारा लेदर और अन्य अनुपयोगी सामग्री से बनाए गए 'द जंगल बुक' के पात्र बच्चों और बड़ों सभी को आकर्षित कर रहे हैं। यह स्टॉल मेले में आने वाले पर्यटकों के लिए एक खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जो स्थानीय कला और आत्मनिर्भर भारत की भावना का सुंदर प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें