फरीदाबाद में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गौंछी ड्रेन में गिर गई। कार में तीन दोस्त सवार थे। तीनों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात सेक्टर-22 स्थित नाले में कार गिरने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चाचा चौक निवासी 31 वर्षीय अमित झा, जवाहर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय गौरव रावत और लोदी चौक निवासी 30 वर्षीय पवन मोर्या के रूप में हुई है। तीनों के शवों को बीके अस्पताल की शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।