फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में मकान का छज्जा गिरा, एक मजदूर को आई चोट

फरीदाबाद के एनआईटी दो शिवालय मंदिर के पास एक मकान का छज्जा गिर गया। छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। छत पर कर्मचारी कार्य कर रहे थे। निर्माण कार्य के चलते छज्जे पर सामान रखा हुआ था। तभी अचानक दूसरी मंजिल का छज्जा गिर गया। इसमें एक कर्मचारी को मामूली चोट आई है। हादसे के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि मकान में निर्माण कार्य हो रहा था। बरसात का मौसम है। कार्य करते समय अचानक छज्जा गिर गया। इसमें एक कर्मचारी को मामूली चोट आई है। इसके बाद कर्मचारी को चिकित्सक के पास ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस व बड़खल के एसडीएम त्रिलोक चंद मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। एसडीएम त्रिलोक चंद ने बताया कि इस घटना में जान- माल को हानि नहीं पहुंची है और स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें