फरीदाबाद में त्योहारों के मौसम में शाम के समय अचानक बढ़ी भीड़ के कारण फरीदाबाद का नीलम पुल और नीलम गोल चक्कर पूरी तरह से ट्रैफिक जाम की चपेट में आ गया। नीलम गोल चक्कर से लेकर रेलवे रोड, बीके रोड और नीलम गोल चक्कर से बाटा रोड तक सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। करवा चौथ और दिवाली के उपलक्ष्य में शाम के वक्त बाजारों में खरीदारी करने निकले लोग भी इस भीषण जाम में घंटों फंसे रहे, जिससे वाहन चालकों और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।