पलवल के जटोला गांव में एक मामूली विवाद उस समय हिंसक झड़प में बदल गई, जब रास्ते में गाड़ी हटाने को लेकर हुए झगड़े के बाद करीब 25-30 लोगों ने गांव के सरपंच गिरराज जटोला के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने सरपंच के घर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग में सरपंच के छोटे भाई को दो गोली लगी है। वहीं सरपंच पर फरसों से हमले किए।