बल्लभगढ़ में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने एल्यूमिनियम गलाने की अवैध भट्टी पर छापेमारी की। सूचना के आधार पर नगला गुजरान क्षेत्र में बने टीन शेड में चल रही फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया गया। यहां चार भट्टियां चल रही थीं और मजदूर कबाड़ गलाकर एल्युमिनियम की सिल्लियां बना रहे थे। भट्टियों में लकड़ी और प्लास्टिक जलाया जा रहा था। फैक्ट्री मालिक मौजूद नहीं मिला और सुपरवाइजर कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्पॉट इंस्पेक्शन रिपोर्ट तैयार कर नोटिस जारी किया है।