बल्लभगढ़ सेक्टर 65 में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम एक अजगर दिखाई दिया। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। बताया गया कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई बार अजगर मिल चुके हैं।