फरीदाबाद में वैकल्पिक मार्ग पर लोगों ने अवैध रूप से पार्किंग कर रखी है। जिस वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को सुबह-शाम के समय जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। मोहना रोड पर 256 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस वजह से मोहना रोड को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जिसके चलते लोक निर्माण विभाग की ओर से लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग को बनाया गया था।