फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: उत्तर प्रदेश स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप, कई वर्गों में खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 72वीं स्टैग ग्लोबल स्वर्गीय मनोहर खिलनानी मेमोरियल उत्तर प्रदेश स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शनिवार को प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल प्रस्तुत किया। स्वर्गीय मनोहर खिलनानी की स्मृति में आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता गौतम बुद्ध नगर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर चैंपियनशिप के दूसरे दिन सब-जूनियर बॉयज (अंडर-15) वर्ग में केशव खंडेलवाल (आगरा), मनीत भट्ट (गौतमबुद्ध नगर), लक्ष्य कुमार (लखनऊ), शौर्य गोयल (लखनऊ), सिद्धांश जैन (गौतमबुद्ध नगर), आर्यन श्रीवास्तव (गौतमबुद्ध नगर), अनय राज वर्मा (इटावा) और अर्नव जैन (गौतमबुद्ध नगर) ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सब-जूनियर गर्ल्स (अंडर-15) में अनोखी केशरी (वाराणसी), साक्षी तिवारी (लखनऊ), अंकिशा मिश्रा (आगरा), स्वस्ति चंद्रा (लखनऊ), अंशिका गुप्ता (प्रयागराज), पहल गुप्ता (आगरा), अवनीत कौर (गाजियाबाद) और शालिनी देवी (प्रयागराज) ने शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें